dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
शिक्षा

कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई मैट्रिक की परीक्षा, 1960ं छात्रों ने भाग लिया

लातेहार। मंगलवार को झारखंड अधिवधि परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई. पहले दिन आईआईटी व अन्‍य वोकेशनल विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी. प्रथम पाली में ली गयी इस परीक्षा में 1960 छात्रो ने भाग लिया. जबकि 1981 छात्र निबंधित थे. कुल 21 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया. जबकि इंटरमीडियट की व्‍यवसायिक विषयों की परीक्षा में 1866 में से 1852 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. किसी भी परीक्षा में किसी प्रकार की कोई निष्‍कासन की घटना नहीं हुई है. बता दें कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 45 परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के कुल 11634 छात्र व छात्रायें भाग लेगें. जबकि इंटरमीडियट के लिए जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केंद्रों में कला संकाय के 6109, विज्ञान संकाय के 1028 और वाणिज्‍य संकाय के 135 परीक्षार्थी भाग लेगें.  परीक्षा को ले कर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गये हैं. एसडीएम लातेहार व महुआडांड़ ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button