dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारलातेहार

लातेहार की धरती और यहां के बीजेपी कार्यकर्ता अनमोल है: शाही

लातेहार। पूर्व विधायक और मत्री भानू प्रताप शाही ने कहा कि लातेहार की धरती एवं लातेहार के भाजपा कार्यकर्ता अनमोल है. श्री शाही बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन रोड में इंस्पेक्टर बंगला के सामने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने आगे महेश सिंह की जीत सुनिश्चित है. भाजपा के सभी कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. उनकी जीत पक्की है. उन्होंने जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं का काम एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आवश्यक है. उन्होंने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के भी बात कही. चुनाव जीत जाने के बाद गुमान या अहंकार में नहीं आने की बात कही और चुनाव जीतने के बाद भी आपको आज की ही तरह सौम्य और सरल बन का रहना होगा. मौके पर महेश सिंह ने वायदों को पूरा करने एवं मतदाताओं के सुख दुख में उनके साथ रहने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन ध्रुव पांडेय ने किया. मौके पर सिमरिया के पूर्व विधायक सह लातेहार नगर निकाय चुनाव के प्रभारी किशुन दास, प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, रामदेव सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, राजन तिवारी, मुकेश पांडेय, सुभाष सिंह, रंजीत कुमार, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, आनंद सिंह, कल्याणी पांडेय, शीला देवी, आशा देवी, सुभाष सिंह, प्रवीण दास, पिंटू रजक, सतेंद्र प्रसाद, सतेंद्र यादव, प्रेम गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद पिंटू, अशोक तिवारी, मुरली प्रसाद अग्रवाल, विजय प्रसाद गुप्ता, विवेकानंद प्रसाद, राकेश साहू, विजय शौंडिक, राकेश सिंह, संजय सिंह, गौतम दास, राजन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद और जोगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button