WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

दिवगंत झामुमो पंचायत अध्‍यक्ष को नम आंखों से दी गयी विदायी

HAZI TEXTILES,BALUMATH
HAZI TEXTILES,BALUMATH, LATEHAR

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के झाबर पंचायत झामुमो अध्यक्ष आनंद उरांव की शुक्रवार को वज्रपात से निधन हो गया था. शनिवार झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी. सभी लोगों ने कहा कि आनंद उरांव न केवल एक सक्रिय झामुमो कार्यकर्ता थे, बल्कि वे समाज में अपनी सेवा भावना और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते थे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आनंद उरांव की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता. वे एक समर्पित और संघर्षशील नेता थे. जिन्होंने हमेशा गरीब ग्रामीण और संगठन के हित में कार्य किया. झामुमो परिवार उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा. इस दुखद अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्य उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. सरफराज, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य नागदेव उरांव, बसिया पंचायत अध्यक्ष साबिर अंसारी, रजवार पंचायत अध्यक्ष इदू अंसारी, धाधू पंचायत अध्यक्ष ब्रह्मदेव उरांव, शेरगढ़ा पंचायत अध्यक्ष प्रकाश राम, वरिष्ठ झामुमो नेता यूसुफ आलम सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!