लातेहार। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव की अदालत के आदेश के बाद एक प्रेमी युगल की विवाह रचायी गयी. उन दोनो का विवाह शहर के अंबाकोठी के प्राचीन देवी मंडप में पुलिस अभिरक्षा में करायी गयी. जानकारी अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 44/26 में पीड़िता सीमा कुमारी, पिता बीरबल लोहरा ( भूसाढ़, लातेहार) ने एक मामला दर्ज कराया था. उसमें उसने बताया कि आरोपी रामपाल गंझू पिता विशेश्वर गंझू, तुपी चंदवा केे साथ उसका प्रेम प्रसंग था. वे लोग सात वर्षों तक एक साथ रहे. इससे उनका एक पुत्र भी है. लेकिन आरोपी के परिवार वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. इसके बाद उसने थाना में मामला दर्ज कराया. बाद में पीडि़ता ने अदालत में आपसी सहमति से विवाह हेेेतु आवेदन दिया. मामले की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव की अदालत ने वादी और आरोपी को विवाह करने का आदेश पारित किया. अदालत के आदेश के बाद उन दोनो की हिंदुु रीति रिवाज से प्राचीन देवी मंडप में पुलिस अभिरक्षा में पुजारी दिलीप शर्मा ने विवाह संपन्न कराया.