lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंडलातेहारलातेहार

खनन विभाग ने एक माह में किया 29 वाहनों को जब्त, 15.76 लाख रुपये जुर्माना वसूला

लातेहार। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई_ बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी ने बताया कि 28 अक्टूबर से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कुल 40 निरीक्षण किए गए हैं. इस दौरान 29 वाहनों को जब्त किया गया तथा तीन प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, कार्रवाई के क्रम में 15 लाख 76 हजार 601 रुपये जुर्माना राशि की वसूली की गई है.  उपायुक्त संदीप कुमार ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से औचक छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाए. वहीं, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन में संलिप्त वाहनों एवं व्यक्तियों को पकड़कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, कोल कंपनियों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा विभिन्न थाना प्रभारी उपस्थित थे. जबकि  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारी भी बैठक से जुड़े थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!