लातेहार। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लातेहार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता मुनेश्वर राम तथा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा, सचिव सचिन कुमार, जिला महासचिव आदित्य कुमार रंजन, लातेहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार रवि सहित जिला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मौके पर उमेश कुमार सिंह, किरण कुमारी सिंह सहित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. संविधान की गरिमा और उसके मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया.