lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

लातेहार। 26 नवंबर  को संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय, मनिका( लातेहार) में मेरा युवा भारत, लातेहार के सहयोग से संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला.  उन्होंने भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी. सभी को संविधान के आदर्शों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!