lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

अक्‍टूूबर माह में 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत

उपायुक्‍त ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जतायी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई्.  बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों की प्रगति, सड़क सुरक्षा संबंधी पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि अक्टूबर माह में कुल 13 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 10 लोगों की मृत्यु हुई तथा बड़ी संख्या में लोग गंभीर एवं सामान्य रूप से घायल हुए हैं.  उपायुक्त ने इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. उपायुक्त ने जिन स्थलों पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां विशेष सुरक्षा उपाय करने एवं नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की गई. बताया गया कि जिले में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ  प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार  दिनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी  नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, के अलावा अन्‍य कई पदाधिकारी मौजूूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!