green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

विधायक ने ग्रामीणों की समस्‍यायें सुनी,समाधान का दिया भरोसा

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को चंदवा प्रखंड के पूर्वी लाधूप पंचायत के दुधिमाटी, मनातू व सेन्‍हा आदि गांव में ग्रामीणों की समस्‍यायें सुनी. उन्‍होने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधायें मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्‍होने कहा कि गांवों में अच्‍छी सड़क, शिक्षा व स्‍वास्‍थ्‍य की व्‍यवस्‍था करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. इस दौरान कई ग्रामीणों ने विधायक को गांव की समस्‍याओं से अवगत कराया. कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड सह अचंल कार्यालय में उनका कोई काम नहीं होता है. कई बार कार्यालय का चक्‍कर लगवाया जाता है. इस पर विधायक ने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो उन्‍हें बतायें. उन्‍होने प्रखंड सह अंचल के अधिकारी व कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही. कहा कि ग्रामीणों को बेवजह कार्यालयों का चक्‍कर नहीं लगवायें. झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में भ्रष्‍टाचार चरम पर पहुंच गया है. किसी भी कार्यालय में बिना रिश्‍वत का कोई काम नहीं होता है. उन्‍होने हेमंत सोरेन की सरकार को हर मोरचे पर विफल बताया और कहा क‍ि आज पूरे प्रदेश में भय का वातावरण है. मौके पर पूर्व मंडल अध्‍यक्ष अमीत गुप्‍ता, पूर्वी मंडल अध्‍यक्ष आशीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, रविराज, राजू उरांव व अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता व काफी संख्‍या में ग्रामीण मौजूद थे.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!