WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

लातेहार. जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2025-27 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. बता दें कि पिछले 26 जुलाई को अधिवक्ता संघ के सत्र 2025-27 लिए चुनाव किया गया था. जिला अधिवक्त संघ के 12 पदो के लिए चुनाव हुआ था. जिसमे अध्यक्ष पर लाल अरविंद नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष पर बासुदेव कुमार पांडेय, सचिव पद पर संजय कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पर मिथलेश कुमार, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर नरोत्तम कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार पांडेय, सहायक कोषाघ्यक्ष पद पर स्वप्निल कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद पर वृंद बिहारी प्रसाद यादव, निरंजन प्रकाश मल्लान, अरविंद कुमार गुप्ता, राजेश यादव तथा रमण कुमार महतो चुने गए थे.

Advertisement

मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन मे चुनाव अधिकारी गणेश प्रसाद, अनिल ठाकुर व संतोष रंजन कुमार ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Advertisement

अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करूंगा: लाल अरविंद नाथ शाहदेव 

संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने शपथ लेने के बाद कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए वे कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी होने के पर हमेशा उनके साथ खड़ा रहने रहेंगे. उन्होने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान  अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था कराना एवं शौचालय आदि बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!