WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवाराज्‍य

नहीं पहुंचे अधिकारी, बेनतीजा संपन्‍न हुई बनहरदी की ग्राम सभा

बनहरदी के ग्रामीण घंटो अधिकारियों का करते रहे इंतजार

चंदवा (लातेहार)। प्रखंड के बनहरदी गांव में सोमवार को बनहरदी कोल ब्‍लाक के लिए भूमि अधिग्रहण व अन्‍य मामलों में ग्रामीणों से सहमति लेने के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया था. लेकिन बनहरदी के ग्रामीण घंटों बैठ कर अधिकारियो का इंतजार करते रहे, जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीण ग्राम सभा में इसकी निंदा की और वहां से अपने अपने घरों की ओर चले गये. इस प्रकार यह ग्रामसभा बेनतीजा संपन्‍न हो गयी. ग्रामीणों के सभा संपन्न कर जाने के कुछ समय बाद कंपनी के अधिकारी और चंदवा अचंलाधिकारी के साथ राजस्व कर्मचारी वहां पहुंचे. लेकिन तब तक गांव के अधिकांश ग्रामीण जा चुके थे. हालांकि अधिकारियों के आने की सूचना पर कई ग्रामीण पुन: पहुंचे और अंचलाधिकाीर से जमीन संबंधी त्रुटि सुधारने की बात कही. इस पर अंचलाधिकारी चंदवा ने कहा वे इसीलिए यहां आये हैं. ग्रामीण उन्‍हें अपनी समस्‍याओ से अवगत करायें. बता दें कि बनहरदी कोल ब्लॉक के लिए गैर मजरूआ और वन भूमि की लीज बंदोबस्ती के लिए ग्राम सभा का बुलायी गयी थी. ग्रामीणों ने अधिकारियो को एक स्‍वर में कहा क‍ि वे लाख प्रलोभन के बाद भी कोयला खदान खोलने के लिए अपनी जमीन औने पौने दामों में नहीं देगें. ग्रामीणों ने कहा क‍ि अगर खदान खोलना है तो ग्रामीणों को हिस्‍सेदार बनाना होगा, तभी ग्रामीण अपनी जमीन देगें.

Rajeev Oraon

संवाददाता शुभम संवाद, चंदवा लातेहार

Rajeev Oraon

संवाददाता शुभम संवाद, चंदवा लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!