Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

जिला ब्राह्मण समाज की पुरानी कमिटी भंग, नयी कमिटी की घोषणा की गयी

लातेहार। जिला ब्राह्मण समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय ने पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी की घोषणा कर दी है. जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि नई कमिटि मे सरंक्षक मंडली में नरेश पाठक, अधिवक्‍ता प्रदीप पांडेय, राकेश कुुुुमार दुबे, ललित पांडेय, मदन दास, रामप्रवेश पांडेय, सुरेंद्र बैद्य, नागेंद्र तिवारी, सुनील पांडेय, भीमानंद गिरी, त्रिभुवन पांडेय व शिवानंद तिवारी को शामिल किया गया है. जबकि उपाध्‍यक्ष के रूप में राजन तिवारी, ध्रुव कुमार पांडेय, लव दुबे, शंकर दुबे, रणजीत तिवारी, पप्‍पू चौबे व अधिवक्‍ता राजीव रंजन पांडेय को जवाबदेही दी गयी है. महामंत्री के रूप में मुकेश पांडेय, प्रकाश पांडेय, पंकज तिवारी, किशोर उपाध्‍याय व संजय दुबे, मंत्री के रूप में मनीष पाठक, राजकुमार पाक, मनोज पाठक, दीपक तिवारी, अरविंद दुबे, रविप्रकाश द्विवेदी, विकासकांत पाठक व अमरेश को नयी कमिटि मे शामिल किया गया है. जबकि कोषाध्‍यक्ष के रूप में अवधेश पांडेय व कार्यालय प्रभारी संजय तिवारी को बनाया गया है. अभिनव मिश्रा, सुशील पांडेय व प्रफुल पांडेय को प्रवक्‍ता बनाया गया है. इसके अलावा 32 सदस्‍यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है. कल्‍याणी पांडेय व माधुरी पांडेय को महिला मोर्चा के संयोजक व अवध किशोर बैद्य को वरीय नागरिक संंयोजक बनाया गया है.  पांडेय ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्‍वों का निवर्हन पूरी निष्‍ठा के साथ करने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!