WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अधिवक्‍ता संघ के अध्‍यक्ष व सचिव ने एसपी से मुलाकात की

Advertisement

लातेहार। अधिवक्‍ता संघ, लातेहार के नव निर्वाचित अध्‍यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव व सचिव संजय कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से उनके आवासीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होने पुलिस अधीक्षक श्री गौरव को बुके भेंट किया. अध्‍यक्ष श्री शाहदेव व सचिव श्री कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री गौरव को अधिवक्‍ता संघ की गतिविधियों से अवगत कराया.

Advertisement

उन्‍होने अधिवक्‍ता संघ की समस्‍याओं से भी उन्‍हें अवगत कराया. कचहरी में अधिवक्‍ताओं की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था देने का आग्रह किया. उन्‍होने एसपी को बताया कि कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल आदि की चोरी की घटनायें हो चुकी है. इसके अलावा वाहनों को भी बेतरिब ढंग से कचहरी परिसर में लगा दिया जाता है. इससे आवागमन में परेशानी होती है. इसके लिए उन्‍होने कचहरी परिसर में सुरक्षा गार्ड देने का आग्रह किया. पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्‍ता संघ को हर प्रकार की सहायता करने का भरोसा दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!