लातेहार। अधिवक्ता संघ, लातेहार के नव आगंतुक सदस्य अधिवक्ता रिषभ रंजन का स्वागत संघ अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव व सचिव संजय कुमार के द्वारा किया गया. सचिव श्री कुमार ने श्री रंजन का मुंह मीठा कर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सचिव श्री कुमार ने श्री कुमार ने श्री रंजन से अपना काम पूरी निष्ठा व तन्यमता के साथ करने की बात कही.
Advertisement
उन्होने कानून की बारिकियों को समझने व केस स्टडी करने की भी सलाह दी और नैतिकता तथा अनुशासन का पालन करने की बात कही. कहा कि मुवक्किलों के हितों की रक्षा करने और न्यायपालिका के प्रति सम्मान बनाये रखने के लिए काम करना चाहिए. श्री कुमार ने अनुभवी अधिवक्ताओं से कुछ नया सीखने व उसे अमल में लाने की बात कही. बता दें कि श्री रजंन व्यवहार न्यायालय लातेहार के वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार के सुपत्र हैं. रंजन मशहूर नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं. उसके बाद पश्चिम बंगाल से बीटेक की उपाधि ग्रहण किया है. विधि स्नातक में राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के टॉपर रहे हैं. वर्तमान में झारखंड उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिसरत हैं. गुरूवार को उनका जिला अधिवक्ता संघ में बतौर नव आगंतुक स्वागत किया गया.