WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

विश्व आदिवासी दिवस पर होगा समारोह, तैयारियां पूर्ण

बालूमाथ ( लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित जोगियाडीह मैदान में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारियां तकरीबन पूर्ण हो चुकी है. मैदान में मंच निर्माण, पंडाल सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और अतिथियों के स्वागत की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है.

Advertisement

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा. कार्यस्थल पर मौजूद ईश्वरी उरांव, शंकर उरांव, सकेंदर गंझू, बिमल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह दिवस न केवल उत्सव का प्रतीक है, बल्कि अपनी जड़ों और पहचान को संजोने का अवसर भी है. सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया. आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी की संभावना है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!