WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंडलातेहार

ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के तीन तस्‍कर गिरफ्तार

लातेहार।  पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के तीन तस्‍करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि एक फरार है. इनमें देवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार व संदीप कुमार का नाम शामिल है. तीनों रांची जिले के नामकुम थाना क्षेऋ के अंबेडकर नगर निवासी हैं. जबकि एक आरोपी अनिकेत राज (चटनाही, लातेहार) भागने में सफल रहा. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि किसी होटल में कुछ युवक ब्राउन शुगर की तस्‍करी के लिए जमा हैं और ब्राउन शुगर का सेवन भी कर रहे हैं. इसी सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल में पुअनि सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा शामिल थे. छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. आरोपियों के पास से पुलिस ने नौ पुड़ियों में कुल 4.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. इसका बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये है. इसके अलावा मौके से मोबाइल फोन, एक बाइक, लाइटर तथा नशा सेवन में प्रयुक्त सिल्वर फॉइल भी जब्त किए गए.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!