लातेहार
तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक: उपायुक्त
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उपायुक्त ने जागरूकता वाहन दिखाई हरी झंडी


राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह विशेष जागरूकता अभियान 26 मई से 26 जून तक चलाया जाएगा. अभियान के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार गतिविधियां एवं तंबाकू नियंत्रण संबंधी संदेशों का व्यापक प्रसार किया जाएगा.,इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो , निदेशक डीआरडीबी प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
