RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यटकों ने नेतरहाट में किया पौधारोपण

लातेहार। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेतरहाट में कोलकाता से आए पर्यटकों ने नेतरहाट थाना परिसर में पौधारोपण किया. कोलकाता के पर्यटक शिवनाथ बोरल व देबोज्योति बोरल सहित अन्य पर्यटकों ने पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. यह कार्यक्रम लातेहार टूरिज्म एवं नेचुरल एंड ह्यूमन रिसोर्स वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. लातेहार टूरिज्म के गोविंद पाठक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मानसून सत्र में नेतरहाट की प्राकृतिक सुंदरता, हरित वातावरण एवं स्वच्छ आबोहवा को संरक्षित रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है.

इसी अभियान की शुरुआत इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की गई. वृक्षारोपण में भाग लेने वाले पर्यटकों ने पौधे लगाकर खुशी व्यक्त की तथा कहा कि पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ना उनके लिए एक विशेष और यादगार अनुभव है. उन्होंने लातेहार टूरिज्म की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम के दौरान नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा वृक्षारोपण जैसे प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि नेतरहाट की अनुपम प्राकृतिक धरोहर एवं मनोहारी आबोहवा को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!