Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

आदि कर्मयोगी अभियान का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्‍न

लातेहार। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के विकास एवं परिवर्तन हेतु एक सितंबर से आरंभ दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन दो सितंबर को किया गया. जिले के सभी 10 प्रखंंडों में आयोजित दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारियों की उपस्थिति में समापन किया गया.  कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि इस अभियान से जुड़कर विभिन्न विभागों के साथ सेवा का कार्य किया जा सकता है.  प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण की बारीकियों को अपनाकर आगे के स्तर पर कर्मठता से कार्य करने का आह्वान किया. प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है. सभी प्रखंडों में एक सितंबर से शुरू हुए दो  दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंड स्तर पर आदि कर्मयोगी कार्य को लेकर चयनित सेविका, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सेविका, बीआरपी, सीआरपी, पंचायत सचिव को सहभागी पद्धति से प्रशिक्षित किया गया है. प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!