latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

बालूमाथ (लातेहार)। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को विगत दिनों थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट गांव में घर के बाहर खड़े एक पिकअप वाहन से डीजल चोरी करते समय ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया था. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, लूटपाट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी का महिंद्रा बोलेरो पिकअप, दो चोरी की बैटरियां, डीजल निकालने की पाइप व मशीन तथा दो मास्टर चाबियां बरामद की हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र निवासी 41 वर्षीय रंजीत जायसवाल तथा हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीपेटो निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूटपाट, डकैती और वाहन चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!