लातेहार
योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ग्रामीणों को मिले: उपायुक्त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कृषि विभाग के संचालित योजनाओं यथा बीज विनिमय एवं वितरण की योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण अन्य कृषि संबंधी कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा, पशुपालन विभाग से संचालित योजना यथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम समेत मत्सय विभाग एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ योग्य ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए.

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से हो और लाभुकों को समय पर आवश्यक इनपुट उपलब्ध कराया जाए. कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024–2025, 2025–2026 में क्रियान्वित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत- प्रतिशत योग्य किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया. बीज विनिमय एवं वितरण की योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध बीज वितरण का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.




