WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बंदोबस्त जमीन की मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ (एनएच 75) फोर लेन सड़क निर्माण में अधिग्रहित की जाने वाली बंदोबस्त जमीन की मुआवजा को लेकर होटवाग एव डुडंगीकला के ग्रामीणों ने चतरा सासंद कालीचरण सिंह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और लातेहार विधायक प्रकाश राम को ज्ञापन सौंपा.

ग्रामीणों ने ज्ञापन में  कहा है कि भूमि सुधार विभाग झारखंड के निदेशक ए मुथु कुमार ने पूर्वी सिंहभूम सहित सभी उपायुक्त को प्रेषित पत्र में स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है कि 30 वर्षों से काबिज बंदोबस्त जमीन का भू- अर्जन के मामले मे अधिग्रहण किया जाता है तो बन्दोबस्त जमीन का मुआवजा सामान्य रैयतो के भांति किया जाना है. विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में भी अंकित है कि 30 वर्षों से काबिज बंदोबस्त जमीन का मुआवजा सामान्य रैयतो की तरह दिया दिया जाना है. पलामू, गढ़वा व जमशेदपुर सहित विभिन्न जिलों में मुआवजा भुगतान दिया गया है. लातेहार में भी उक्त आदेश का पालन करने की बात कही गई है. ग्रामीणों का कहना है कि लातेहार में अभी तक बंदोबस्त जमीन का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है.  ग्रामीणों ने सांसद व विधायकों रैयतों को मुआवजा भुगतान करवाने का आग्रह किया. ज्ञापन सौंपने वालों में विजय यादव, हरिशंकर यादव, हीरा प्रसाद यादव, मिथिलेश यादव, प्रमोद यादव, अमित कुमार यादव, बचनदेव यादव, वीरेंद्र यादव, देवराज यादव व राम बिहारी यादव आदि का  नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!