latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

बकरियां चोरी कर भाग रहे थे चोर, ग्रामीणों ने उनकी बाइक फूंकी

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चेतर गांव में गुस्‍साये ग्रामीणों ने पशु चोरों की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात भी कुछ युवक दो बाइक से गांव में पशु चोरी के लिए आये थे और दो बकरियों की चोरी कर भाग रहे थे. लेकिन ग्रामीणों को ऐन मौके पर इसकी भनक मिल गयी. इसके बाद ग्रामीण एकजुट हो कर पशु चोरो को खदेड़ने लगे. चारो ओर ग्रामीणों से घिरा देख कर पशु चोर अपनी एक बाइक छोड़ कर दूसरी बाइक से वहां से भागने में सफल रहे. घटना से गुस्‍साये ग्रामीणों ने पशु चोरों की बाइक को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल गयी. स्‍थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्‍थानीय पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणेां का कहना है कि इन दिनों गांव में पशु चोरी की कई वारदात हुई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button