लातेहार। रविवार को जिला युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारणी बैठक स्थानीय परिसदन भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की. बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मुन्ना खान के अलावा प्रदेश संयुक्त सचिव आफताब आलम और प्रदेश महासचिव साजन कुमार मौजूद थे. बैठक में कांग्रेस के तत्वावधान में चलायी जा रही छात्रों की गूँज पर चर्चा की गयी. बताया गया कि इस अभियान को ले कर लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी जिला के हर कॉलेज, हॉस्टल और कोचिंग संस्थाना में जा कर युवाओं को जागरूक करने एवं केंद्र सरकार के गलत नीतियों से उन्हें अवगत करायेगी. छात्रों को बताया जायेगा कि वर्तमान केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. नीट, यूपीएससी और अन्य परीक्षाओं का पेपर लीक कर छात्रों के भविष्य को बरबाद किया जा रहा है. इससे आहत हो कर कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं. बैठक में एक स्वर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. बैठक में जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मज़हर खान, साबिर आलम, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रौशन साहू, नीतीश कुमार, सोनू यादव, सौरव कुमार, सोहेल अंसारी, कुलदीप कुमार, जोगेंद्र यादव, अल्लेनबी, मुश्ताक, सुनील प्रसाद समेंत युवा कांग्रेस के अन्य कई सदस्य मौजूद थे.