लातेहार
ट्रैक्टर के नीचे दब कर युवक की मौत

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के दुगिला ग्राम में एक ट्रैक्टर में दबाकर एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर से खेतों की जुताई की जा रही है.
इसी दौरान ट्रैक्टर खेतों में फंस गया. ट्रैक्टर चालक उसे निकालने का प्रयास करने लगा, इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला पहिया इंजन समेत ऊपर की ओर उठ कर और पलट गया. इसी ट्रैक्टर के नीचे दुगिला ग्राम का राजू भुईयां दब गया. आसपास में लोगों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बाद में स्थानीय लोग उसे ले कर सदर अस्पताल पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की एक तीन साल की बेटी है.



