maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

लातेहार के युवक की राजस्‍थान में हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार

शव घर लाने की मांग प्रशासन से की

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के बहेराटांड़ निवासी अजय कुमार (23) की हत्‍या राजस्‍थान के अजमेर के उदयपूर में कर दी गयी है. अजय के  पिता की मौत आठ साल पहले हो गयी थी और उस पर उसकी मां व दो छोटे भाईयों की जिम्‍मेवारी अजय पर थी. वह बाहर कमा कर अपने परिवान का भरण पोषण कर रहा था. अजय के चचेरे भाई करण ने बताया कि अजय का शव 22 जुलाई की रात पलंग के बॉक्‍स से बरामद किया है. उसने बताया कि अजय तकरीब तीन म‍हीने पहले राजस्‍थान मे एक सरिया फैक्‍ट्री में काम मिला था. करण ने बताया कि पलामू के पांकी निवासी राहुल शर्मा भी अजय के साथ काम करता था. बताया जाता है कि जिस दिन यह घटना घटी है, उस रात अजय और राहुल ने साथ में रात में खाना खाया था. बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हुई थी. बात ही बात में राहुल ने चाकू निकाल कर उस पर कई वार कर दिये. इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद राहुल ने अजय के शव को पलंग के बॉक्‍स में छिपा दिया और वहां से फरार हो गया. रात के समय जब मजदूरों को कुछ शक हुआ तो उन्‍होने कमरे का दरवाजा खोला. लेकिन वहां कोई नहीं था. इसके बाद मजदूरों ने कमरे की तलाशी शुरू की. इसी दौरान पलंग के बॉक्‍स से अजय का शव बरामद किया गया. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौक पर पहुंच कर शव को अपने कब्‍जे में ले लिया. इधर, पुलिस राहुल शर्मा की धर पकड़ के लिए छापामारी शुरू की. पुलिस ने गुरूवार की सुबह आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. अजय के परिजनों ने शव को गांव लाने की मांग प्रशासन से की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!