l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडबालुमाथ

खलारी-बालूमाथ पथ पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम किया

बालूमाथ (लातेहार):- खलारी-बालूमाथ मुख्य पथ पर भगिया गांव के बड़काबर के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मुरपा गांव निवासी रंजीत कुमार साव, पिता दीपन साव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. युवक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया. आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण खलारी-बालूमाथ मुख्य पथ पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!