Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़राज्‍य

बाइक एवं ऑटो टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, ऑटो चालक फरार

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में डाल्टनगंज मुख्य मार्ग में गैस गोदाम के पास गुरूवार को हुई एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान संतोष किसान (30) पिता स्व. बीफेनदर किसान, नेतरहाट के रूप में की गयी है. घायल युवक की पत्नी और भाई ने बताया कि वे तीनों लोग गैस गोदाम से निकलकर महुआडांड़ की ओर आ रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार में ऑटो ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर लगने के बाद संतोष किसान अपनी बाइक से सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

जबकि उन दोनो को हल्‍की चोटें आयी.  स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना तुरन्त महुआडांड़ एंबुलेंस को दी गयी. एंबुलेंस के द्वारा महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां घायल को डॉ अमित खलखो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उसका एक पैर टुट गया है. इधर, ऑटो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!