WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

तेतरियाखांड कोलियरी विवाद पर जिप उपाध्यक्ष का कड़ा रुख, निष्पक्ष जांच की मांग

लातेहार। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीसीएल संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में हाईवा से कोयला ढुलाई को लेकर बढ़ते विवाद ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है।जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अनीता देवी ने आरोप लगाया कि पीएनएमएल कंपनी द्वारा हाईवा परिचालन शुरू करने का प्रयास पूर्व में बनी सहमति का खुला उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि यह कदम स्थानीय लोगों के रोजगार और अधिकारों पर सीधा प्रहार है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी दबाव और प्रलोभन के माध्यम से क्षेत्र का माहौल प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जिससे तनाव और टकराव की स्थिति बन रही है।कोलियरी में कोयला ढुलाई और स्टॉक प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई। उनके अनुसार, कोयले के स्टॉक में हेरफेर, बेहतर गुणवत्ता वाले कोयले की बाहरी निकासी और खराब कोयले को स्थानीय स्तर पर खपाने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जो बेहद गंभीर हैं।उन्होंने इन मामलों की उच्च स्तरीय और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।अनीता देवी ने जिला प्रशासन से अपील की कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर पूर्व सहमति का पालन सुनिश्चित कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो सकती है।उनके इस हस्तक्षेप के बाद मामला प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है और अब इस पर आगे की कार्रवाई को लेकर नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।

मौके पर झामुमो नेता सौरव श्रीवास्तव समेत ने कहा कि यहां का कोयला सोना है और इसकी यहां लूट हो रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर गांव के मुखिया समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!