लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. थाना दिवस पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों के मामलों को सुना और उसका निष्पादन किया गया. जिले के सभी थानों में कुल 40 मामले प्रस्तुत किये गये. इनमें भूमि विवाद के 36 एवं अन्य चार मामले शामिल थे. इन 40 मामलों में से 26 मामलों का निष्पादन किया गया. इस आयोजन में संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद थे. ग्रामीणों ने ऐसे थाना दिवस के आयोजनों को सराहनीय बताया और कहा कि थाना स्तर पर ही मामलों के सुलझ जाने से वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से बच गये.