latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेलझारखंडमहुआडांड़

जिला फुटबॉल एसोसिएशन का पुनर्गठन, मनीष अध्यक्ष और वसीम बने सचिव

महुआडांड़ (लातेहार)। जिला फुटबॉल एसोसिएशन लातेहार की वार्षिक बैठक रविवार को महुआडांड़ स्थित जोसेफ बी. मिंज के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भारत सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुरूप एसोसिएशन के संचालन, संगठनात्मक व्यवस्था समेत विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर गयी। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला फुटबॉल एसोसिएशन लातेहार का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित कमेटी में मनीष कुमार सिंह को अध्यक्ष, वसीम अख्तर को सचिव तथा इमरान अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पदाधिकारियों के चयन पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए एसोसिएशन को और मजबूत करने तथा जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बी. मिंज को भावभीनी विदाई दी गयी। नये अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं पूर्व सचिव मोहम्मद अनवर खान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा एसोसिएशन और फुटबॉल खेल के विकास में उनके योगदान के लिए आभार जताया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले में फुटबॉल गतिविधियों को नियमित और बेहतर तरीके से संचालित करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण स्तर के प्रतिभाओं को आगे लाने को लेकर विचार-विमर्श किया। मौके पर तबरेज खान, मुख्तार अहमद, देवेंद्र कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार ठाकुर, शहादत अली, इरफानी खान, लाडले खान, विकास उरांव, संजय तिग्गा, मेरी रोश तिग्गा, अफरोज अली, शाहिद अहमद और रविदास उरांव, सुरेश उरांव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!