WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी के निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोकसभा

आभा कुमारी की स्मृति में 29 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय 

लातेहार। स्थानीय जिला खेल स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी के असमायिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर लोगो ने नम आंखो से  उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी गयी. जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित शोक सभा में जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी, लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, जिम ट्रेनर आसिफ अली, बैडमिंटन कोच वाहिद अंसारी एथलीट कोच कमल कुमार समेत डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, बालक बालिका वॉलीबॉल, बैडमिंटन और आवासीय एथलेटिक्स के सैकड़ो खिलाड़ी ने भाग लिया. जिला खेल पदाधिकारी लातेहार श्री त्रिपाठी ने कहा कि बहुत ही दुखद है जिस खिलाड़ी को कल तक हम सभी इस ग्राउंड में खेलते हुए देखे, आज वह हमारे बीच नहीं है. उन्होंने खिलाड़ियों से सेहत का ध्यान और छोटी-छोटी तकलीफों को माता-पिता और प्रशिक्षक से शेयर करने की बात कही. श्री त्रिपाठी ने कहा कि आभा कुमारी की स्मृति में 29 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि आभा की असमायिक मृत्यु लातेहार ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. जितनी तेजी से इस खिलाड़ी ने अपना नाम राज्य और देश स्तर पर बढ़ाया था हम सभी लातेहार वासियों को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीद थी, लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता है. आभा के प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि आभा 2024 से वॉलीबॉल खेलने प्रारंभ की थी, इतने कम समय में टेक्निकल गेम को सिखाना यह काबिले तारीफ था. आभा राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में लातेहार जिला को विजेता और उपविजेता होने का गौरव प्रदान किया था, वही झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का बेस्ट अटैकर का खिताब अपने नाम किया था, इसके अलावा 2025-26 में तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया था. इससे पूर्व प्रशिक्षक श्री मिश्रा लातेहार के बालक बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ी जमशेदपुर की बालिका खिलाड़ी समेत आभा के पैतृक निवास बकोरिया मनिका अंतिम संस्कार में पहुंचे और खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!