RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

मगध-संघमित्रा क्षेत्र में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

बालूमाथ (लातेहार)। मगध-संघमित्रा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष एवं राजभाषा के नोडल अधिकारी की मौजूदगी में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक (संचालन) फुल झा ने कहा कि राजभाषा हिन्दी में कार्य करने से कार्य में गुणवत्ता बढ़ जाती है. इसलिए हमें स्वेच्छा से प्रेरित होकर राजभाषा हिन्दी में अधिकाधिक कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा स्वयं विभागाध्यक्षों सहित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए. बैठक में मगध-संघमित्रा क्षेत्र के विभागों की हिन्दी पत्राचार प्रतिशतता बढ़ाने, राजभाषा अधिनियम की धारा 3 (3) का अनुपालन सुनिश्चित करने, अंग्रेजी में प्राप्त पत्रों का उत्तर हिंदी में दिए जाने, नोटशीट हिंदी में प्रस्तुत करने तथा छोटी-छोटी टिप्पणियां केवल हिंदी में लिखने, कम्पनी में प्रयोग में आने वाले मानक प्रपत्रों द्विभाषी रूप में तैयार करने संबंधी कार्यसूची पर चर्चा हुई. बैठक में मगध-संघमित्रा क्षेत्र के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के जुलाई-सितंबर 2025 अवधि की हिंदी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी. बैठक का संचालन नोडल अधिकारी (राजभाषा) शिव शंकर कुमार चौधरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समापन की घोषणा की गई.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!