file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍य

नगर पंचायत ने चलाया अभियान, लावारिश पशुओं को पकड़ा

नगर प्रशासक राजीव कुमार के निर्देश पर की गयी कार्रवाई

लातेहार । नगर पंचायत के चेतावनी के बावजूद भी शहर के मुख्य पथ समेंत अन्य सड़कों में मवेशी लावारिश घुम रहे हैं. जबकि नगर पंचायत के द्वारा को अपने मवेश​शियों को खुला नहीं छोड़ने की चेतावनी लगातार दी जा रही है. इसे लेकर व्यापक माइकिंग कराई गयी है. बावजूद इसके पशुधन पालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. शनिवार को जिला स्‍टेडियम के पास से कांजी हाउस के संवेदक अयोध्‍या प्रसाद जायसवाल के द्वारा घुम रहे कई मवेशियों को पकड़ कर कांजी हाउस ले जाया गया.


मवेशी को जब्त कर नीलामी की जायेगी : नगर प्रशासक

नगर प्रशासक राजीव रंजन ने शुभम संवाद को बताया कि इसे ले कर व्यापक माइकिंग की गयी है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले कई मवे​शियों को पकड़ कर कांजी हाउस में भेजा गया है. अक्सर देखा जाता है पशुधन मालिक रात में गाय, बैल, बछड़े व सूअर आदि को सड़कों पर छोड़ देते हैं. इस कारण आये दिन सड़क जाम व सड़क दुर्घटनायें होती है. इसकी शिकायत नगर पंचायत को मिलती है. सड़क दुर्घटनाओं में पशुधन की भी हानि होती है. मृत पशुओं के शवों के निष्पादन में भी नगर पंचायत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रात में आवारा घूमने वाले मवेशियों को लावारिश मान कर जब्त कर उसकी नीलामी की जायेगी और ऐसे मवेशी पालकों का चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!