राज्य
विशेष गहन पुनरीक्षण को ले कर प्रशिक्षण का आयोजन


लातेहार। सदर प्रखंड के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 से संबंधित 74 लातेहार के मतदान केंद्र संख्या 164 से 213 तक के सभी बीएलओ और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.
प्रशिक्षण में निर्वाचन कर्मी सह पर्यवेक्षक अतुल कुमार, पवन कुमार यादव, निर्वाचन ऑपरेटर चन्दन कुमार, बीएलओ रेणु देवी, पूजा देवी, ऊषा जायसवाल, माया पांडे, पूनम देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, निशा कुमारी, कैमरून बीबी, प्रभा देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, फुद देवी, भारती देवी, ललिता देवी, गीता देवी, विमला देवी, लीला देवी, विनीता शुक्ला, कालिंदी कुमारी, कुंती देवी, मनोरमा देवी, रीता देवी, सावित्री देवी, सुषमा देवी, निरेशा खातून, आदि उपस्थित थे. निर्वाचन कर्मी अतुल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अगले चरण में 5 जुलाई को मनिका अंश के भाग संख्या 177 से 210 तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा.