WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

लातेहार। जिले मनिका प्रखंड मुख्यालय के पचफेरी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. श्री राजा ने बताया कि तुष्टिकरणकारी और जनविरोधी हेमंत सोरेन सरकार द्वारा झारखंड निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर स्थापित “अटल क्लिनिक” का नाम बदलकर “मदर टेरेसा क्लिनिक” कर देने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया है.

Advertisement
Advertisement

पुतला दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी लातेहार के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई का योगदान से झारखंड प्रदेश बना है और हेमंत सोरेन के द्वारा तुष्टिकरण के राजनीति के कारण आज अटल क्लिनिक योजना का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक किया जा रहा है. हम लोग मदर टेरेसा का विरोध नहीं कर रहे हैं मुख्यमंत्री को चाहिए कि कोई नया योजना उनके नाम पर करें ताकि झारखंड का विकास हो सके.

Advertisement

छोटू राजा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम से चल रहे अटल मोहल्ला क्लीनिक योजना का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक योजना करना ओछी राजनीति दर्शाता है. यह निर्णय न केवल राष्ट्र निर्माताओं का अपमान है, बल्कि राज्य के जनमानस की भावनाओं के विरुद्ध भी है. इस निर्णय के विरोध में युवा मोर्चा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रहा है. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमंत कुमार, जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद, शंकर दुबे, विश्वनाथ राय, सहायक सिंह, विजय सिंह, धर्मजीत राय, संदीप उरांव, रजत कुमार, दरोगी यादव, गंगेश्वर यादव, संतोष दुबे, ज्ञान प्रजापति और सुमित समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!