mahesh singh banner new nn
राज्‍य

झारखंड में राजद ने शानदार प्रदर्शन किया: राम प्रवेश यादव

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग की

निहित कुमार।
लातेहार: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तहत झारखंड में राजद द्वारा लड़ी गई छह सीटों में से चार सीटों पर विजय हासिल किया है. उन्‍होने सभी नव-निर्वाचित विधायकों को बधाई दी. श्री यादव शहर के एनएच’75 पर एक होटल में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पिछली बार झारखंड में राजद से मात्र एक विधायक ने जीत दर्ज की थी. इस बार पार्टी को छह सीटें दी गई थीं. इनमें से गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव और विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह विजयी हुए.

Advertisement

महागठबंधन के मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को उनकी जीत पर बधाई दी और श्री सिंह को झारखंड सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल करने का आग्रह सीएम हेमंत सोरेन से किया. राजद के प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, मोहर सिंह यादव,जिला उपाध्‍यक्ष रंजीत यादव, भोला सिंह, युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, अजीत श्रीवास्तव, संतोष यादव, चिंटू कुमार, संजय कुमार, दिलीप यादव, देव सुंदर यादव, श्याम सिंह व गोपाल सिंह सहित अन्‍य नेता व कार्यकर्ताओं ने विजयी राजद के प्रत्‍याशियों को बधाई व शुभकामनायें दी.

Advertisement

जिला उपाध्‍यक्ष रंजीत कुमार यादव ने महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि झारखंड में फिर से एक बार महागठबंधन की सरकार बनी है और यह सरकार दुगने रफ्तार से लोगों का काम करेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!