Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराध

पुलिस की त्‍वरित कार्रवाई: 48 घंटे कें अंदर चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की

राजहार निवासी आर्यन कुमार की बाइक की हुई थी चोरी

लातेहार। सदर थाना पुलिस ने चोरी के महज 48 घंटे के अंंदर ही न सिर्फ मोटरसाइकिल बरामद किया वरन एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया. उसके साथ एक बालक को निरूद्ध किया गया. बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम राजहर से चोरी की गयी एक मोटरसाइकिल ( JH19C 6303)  पलामू जिले से बरामद किया है. राजहार के आर्यन कुमार ने 27 जुलाई को इस संबंध में आवेदन सदर थाना को सौंपा था. उन्‍होने अपने आवेदन मे बताया था कि उनकी यामाहा R15 मोटरसाइकिल घर के बार से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली थी. इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या- 123/26,दिनांक 27.07.26,बीएनएस धारा – 303(2) दर्ज की गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल गठित किया गया था.  छापामारी टीम ने उक्‍त मोटरसाइकिल को लेस्लीगंज, पलामू से बरामद किया. इस मामले में एक आरोपी राजू आलम उर्फ राजा, स्‍व उल्ददीन मियाँ ( इटवे, लेस्लीगंज, जिला- पलामू) को गिरफ्तार किया गया एवं इसके साथ एक अन्य बालक को निरुद्ध किया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!