Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

कानून के विरोध में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, जिला मुख्यालय में पुतला दहन

लातेहार। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए 130वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

Advertisement

कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व  मंत्री बैद्यनाथ राम तथा जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ ‘शाहदेव ने किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है। यह विधेयक डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब, मजदूर और आम जनता की आवाज दबाने का काम करेगा।

Advertisement

जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस संशोधन के जरिए लोकतंत्र को खतरे में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन हिरासत में रहते हैं तो उन्हें पद छोड़ना होगा, जो लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इसे उन्होंने “काला कानून” बताया।

Advertisement

प्रदर्शन में जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरुण कुमार दुबे, बुद्धेश्वर उरांव, जिला प्रवक्‍ता सुशील यादव, ममता सिंह, मनोज यादव, रीना देवी, आर्सेन तिर्की, नौशाद आलम समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!