लातेहार। शहर के बहेराटांड़ स्थित बनवासी कल्याण आश्रम, लातेहार के जिला संगठन मंत्री महेश साहू को बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसकी सूचना मिलने पर सांसद प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) डा चंदन सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और श्री साहू का हाल चाल लिया. उन्होने उनका समुचित इलाज कर उन्हें आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया और समुचित उपचार करने का निर्देश संबंधित चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को दिया. फिलहाल उनकी हालत बेहतर है.
Advertisement
डा चंदन ने शुभम संवाद से बातचीत करते हुए कहा कि मधुमक्खियों के हमले की घटना बहुत खतरनाक हो सकती है. खासकर अगर मधुमक्खियों का झुंड बड़ा हो और वे आक्रामक हों. ऐसी स्थिति में तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए और आवश्यक कदम उठाने चाहिए.
डा चंदन ने आम लोगों को मधुमक्खियों के काटने पर निम्न उपाय करने की बात कही:-
मधुमक्खी के डंक को सावधानी से निकालें, बिना दबाव डाले।
प्रभावित क्षेत्र को साबुन और पानी से साफ करें
दर्द और सूजन को कम करने के लिए ठंडा सेक लगाएं।
अगर लक्षण गंभीर हों या एलर्जी की प्रतिक्रिया हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।