SS SUPERMART 4 x6
cele n
carnival 1
parween
Lat
WhatsApp Image 2025-10-07 at 2.11.55 PM
lps 1
alisha 1
pa
rachna
RPD NEW NEW
mahi
लातेहार

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान उत्सव 2025 में झारखंडी उत्पादों की रही धूम

लातेहार की सितारा महिला स्‍वयं सहायता समूह को मिला एप्रिशिएशन सर्टिफिकेट

लातेहार। पिछले 26 से  31 अगस्त 2025 तक दिल्‍ली के राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान में  आयोजित स्ट्रीट फूड फेस्टिवल एवं स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रदर्शनी में झारखंड की महिला समितियों ने अपनी भागीदारी से राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई. इस अवसर पर झारखंड से पहुंची महिला समितियों और अधिकारियों का उत्साह देखने लायक रहा. इस प्रदर्शनी में लातेहार की सितारा महिला स्वयं सहायता समूह को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एप्रिशिएशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इसके साथ ही मानगो नगर निगम की भारती महिला समिति, बुंडू की मां वैष्णवी एवं गुमला की नारी शक्ति महिला समिति को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया. झारखंड टीम ने अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर लगभग 1.22 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की. यह उपलब्धि न केवल राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली रही, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल को भी मजबूती प्रदान करने का कार्य किया.

Advertisement

मंत्रालय ने झारखंड की महिला समितियों की सराहना

 आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय संयुक्त सचिव (DAY-NULM)  ईशा कालिया ने झारखंड स्टॉल का भ्रमण कर महिला समितियों की उत्कृष्ट भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि झारखंड की महिला समितियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता विशेष उल्लेखनीय है.  यह राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की सशक्त पहचान है.

विभागीय मार्गदर्शन में हुई भागीदारी

नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार, नगरीय प्रशासन निदेशालय द्वारा चयनित स्वयं सहायता समूहों को इस प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु दिल्ली भेजा गया था. झारखंड की टीम ने वहाँ अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन एवं अन्य वस्तुओं के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज की और देशभर के आगंतुकों को आकर्षित किया.

Advertisement

विभागीय नेतृत्व और शुभकामनाएँ

यह पूरा दौरा झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन और स्वीकृति से आयोजित हुआ. सुनील कुमार, आईएएस, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार ने सभी स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं नोडल अधिकारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.

लातेहार प्रशासन ने दी बधाई

नगर पंचायत लातेहार के प्रशासक  राजीव रंजन ने महिला स्वयं सहायता समूहों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा – यह सम्मान झारखंड की महिला समितियों की मेहनत, लगन एवं आत्मनिर्भरता का परिणाम है। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिली है और आने वाले समय में और भी समूह राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरित होंगे.

Advertisement

झारखंड की पहचान बनी आत्मनिर्भर महिलाएँ

इस प्रदर्शनी में झारखंड की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पाद, व्यंजन और हस्तशिल्प ने आगंतुकों को आकर्षित किया.
यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में झारखंड की महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका को भी उजागर करता है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button