Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

दिव्यागता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर 18 को

बालूमाथ (लातेहार)। दिव्यागता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 अक्टूबर शनिवार को  शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में सिविल सर्जन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी राजमोहन खलको ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि में कहा गया है कि दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ केन्द्र एवं राज्य स्तर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है. दिव्यांगजनों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके, इस उद्देश्य से दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत् यूडीआईडी कार्ड बनाना आवश्यक है. दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत करनें संबंधी कार्रवाई तथा शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति और यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्रवाई में गति लानें के उद्देश्य से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 अक्टूबर को विशेष कैम्प का अयोजन किया जा रहा है. जिसके लिए सदर अस्पताल, लातेहार के नेत्र चिकित्सक डा. पवन कुमार को निर्गत पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को  शिविर का व्‍यापक  प्रचार प्रसार करते हुए योग्य लाभुकों की पहचान कर निर्धारित तिथि को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!