WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

विद्यालय व अस्पताल निर्माण के लिए सीसीएल को जमीन उपलब्‍ध कराये प्रशासन:जिप उपाध्‍यक्ष

बालूमाथ (लातेहार)।  जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी बालूमाथ प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय एवं अस्पताल की स्थापना को लेकर सीसीएल अधिकारियों से संवाद के पश्चात जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन बालूमाथ में केंद्रीय विद्यालय और अस्पताल खोलने के लिए इच्छुक है. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराना आवश्‍यक है. उन्‍होने कहा कि बालूमाथ क्षेत्र में कई कोल परियोजनाएं संचालित हैं. जिनमें कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों सहित स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित आबादी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यधिक आवश्यकता है. जिप उपाध्यक्ष ने इस मांग को लेकर लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र भूमि चिन्हित करहस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. तभी सीसीएल द्वारा निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि यह पहल बालूमाथ के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. जिससे हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा और आम जनता को सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!