maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
चंदवाराज्‍य

ट्रेलर में छुपा कर रखे गये थे अंग्रेजी शराब, दुर्घटनाग्रस्‍त हुई

Advertisement

लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ -75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के देवनद पुल के समीप एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार उक्‍त ट्रेलर ( सीजी-12बीजेड-8638)  डाल्टनगंज की ओर से रांची की ओर जा रही थी. वाहन में उपर से ह्वाईट सिमेंट की बोरियां लदी थी और उसे उपर से तिरपाल से कवर किया गया था. ट्रैलर के पलटने के बाद लोग उस समय हैरान रह गये जब देखा कि व्‍हाईट सिमेंट के नीचे अंग्रेजी शराब की बोतलों के कार्टून छिपा कर रखे गये हैं.  दुर्घटना के बाद वाहन का चालक और उप चालक मौके से फरार हो गया.

Advertisement

बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि उक्‍त ट्रेलर में अवैध शराब लोड है और पुलिस उस ट्रेलर का पीछा कर रही थी. भागने के चक्‍कर में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी.  ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से शराब के इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ हो गया. दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन में शराब की बोतलों से भरी कार्टून होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कई लोगों को शराब की बोतलों से भरे कार्टून ले कर भागते देखा गया. हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने भी शराब के बोतलों को अपने कब्‍जे में ले कर थाना भेज दिया. पुलिस कहा कि बरामद शराब की जांच की जायेगी कि यह वैध है या अवैध.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!