maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
महुआडांड़राज्‍य

प्रशासन गांव की ओर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली कई सेवायें

महुआडांड़(लातेहार)। प्रखंड के अंबवाटोली पंचायत भवन में शनिवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर का उद्देश्य गांव स्तर पर ही ग्रामीणों की जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।इस विशेष शिविर में अंबवाटोली, महुआडांड़ एवं चम्पा पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। विशेष रूप से जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।कुहासे के कारण शिविर की शुरुआत दोपहर 12 बजे की गई। शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई. कुछ मामलों में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के बाद समाधान का आश्वासन दिया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। प्रशासनिक स्तर पर इस आयोजन को ग्रामीणों के लिए उपयोगी और लाभकारी पहल के रूप में देखा गया। शिविर में अंबवाटोली पंचायत की मुखिया रोशनी कुजूर, महुआडांड़ पंचायत की मुखिया प्रमिला मिंज, चम्पा पंचायत की मुखिया सुषमा कुजूर, महुआडांड़ पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी, पंचायत सचिव रोजगार सेवक संतोष कुमार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!