लातेहार
ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव की अंत्येष्टि में काफी संख्या में लोगों ने लिया भाग
लातेहार। भाजपा के लोहरदगा जिला के प्रथम अध्यक्ष सह पूर्व प्रदूषण नियंत्रण परिषद, झाखंड के पहले अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का निधन शुक्रवार की दोपहर रांची में हो गया था. उनका अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को उनके पैतृक गांव मुरमू के मुक्तिधाम में किया गया. उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम समेंत काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इनमें समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, डा अजय शाहदेव, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, सुशील कुमार उदयपूरी, नरेश लाल अग्रवाल आदि का नाम शामिल है. श्री शाहदेव के निधन पर समाजसेवी असीम कुमार बाग, प्रमोद प्रसाद सिंह, शशि भूषण सिंह, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता (भोला), प्रवीण अग्रवाल, वरीय पत्रकार सह अधिवक्ता सुनील कुमार, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, रंगकर्मी आशीष, विकासकांत पाठक, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व अमीत कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, बंशी सिंह, प्रमोद कुमार, रघुवीर यादव, विवेक चंद्रवंशी आदि ने शोक प्रकट किया है.