file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

संत जेवियर एकेडमी में क्रिसमस गैदरिंग सह वार्षिकोत्‍सव का आयोजन

महुआडांड (लातेहार)। शनिवार को संत जेवियर एकेडमी महुआडांड़ मे क्रिसमस गैदरिंग सह वार्षिकोत्‍सव धुमधाम से मनाया गया. इस गैदरिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर संजय गिद्ध, डाल्टनगंज धर्मप्रांत के शिक्षा डायरेक्टर फादर बरथोलोमी एवं फादर सुरेश तिर्की द्वारा दीप प्रज्वलित कर चरनी आशीष के साथ किया गया.

Advertisement

क्रिसमस गैदरिंग में आकर्षक रूप से चरनी व क्रिसमस ट्री सजाया गया था. मंच पर बच्चों ने सांता क्लॉज़ के वेश मे क्रिसमस गीतों पर मनमोहक नृत्य किया. बिशप थियोडोर ने कहा कि बच्चों के साथ मिल कर क्रिसमस गैदरिंग करना चाहते हैं, कि बच्चों से ही क्रिसमस की शुरुआत होती है.

Advertisement

फादर ने अपने संदेश में बच्‍चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब मन लगा कर अध्ययन करें. मन नई नई चीजों को सोचने और आगे बढ़ने के लिए है. दिल से सभों को प्यार करें तथा कठिन मेहनत करें. उन्होंने सभी बच्चों के लिए प्रर्थानायें की. उन्‍होने कहा कि छात्रों  के अलावा अभिभावक व शिक्षकों को भी अनुशासन और समय का उपयोग करना जरूरी है. मौक पर अभिभावक सहित कई बच्चे उपस्थित थे.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!