Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथराज्‍य

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

बालूमाथ (लातेहार)। ब थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना में संजय गंझु, 22 वर्ष, पिता सुरु गंझु, ग्राम बधार, जिला चतरा बालूमाथ की ओर से अपने घर बधार लौट रहा था. इसी दौरान बरनी पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया. दूसरी घटना में बालूमाथ के टमटमटोला के समीप अज्ञात वाहन के चकमे की वजह से जयप्रकाश भगत, 40 वर्ष, पिता झरी भगत, ग्राम बिशनपुर, बालूमाथ निवासी मोटरसाइकिल से गिर गया और घायल हो गया. जयप्रकाश भगत बारियातू से अपने घर वापस बिशनपुर जा रहा था. तीसरी घटना में पांकी मोड़ के समीप अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार मनोज उरांव, 25 वर्ष, पिता हरिलाल उरांव, ग्राम बालू, थाना बालूमाथ निवासी को टक्कर मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद सभी घायलो का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!