WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवा

पेड़ से झूलता युवती का शव बरामद

लातेहार। जिले में एक युवती का शव एक पेड़ से झूलता बरामद किया गया है.  बताया जाता है कि उसने प्रेम प्रसंग में आत्‍महत्‍या की है. हालांकि पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर ही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्‍महत्‍या है या फिर उसकी हत्‍या कर आत्‍महत्‍या का रूप देने का प्रयास किया जा गया है. फिलहाल पुलिस इस संबंध में एक युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत क्षेत्र के बजरमुआ गांव की है. यहां गांव से बाहर उस युवती का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया. उसकी शिनाख्‍त बरजमुआ ग्राम के ही रामवीर गंझू के सबीता कुमारी (20) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह जंगल क्षेत्र में सबिता का शव पेड़ से लटका देखा और इसके बाद परिजन व पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!