WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सोमेश्‍वर साई प्रतिष्‍ठा उत्‍सव सह राधे कृष्‍ण प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह प्रारंभ

लातेहार। सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्री सोमेश्‍वर साई प्रतिष्‍ठा उत्‍सव सह राधे कृष्‍ण प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश शेष नाथ सिंह एवं लातेहार जिला बार एसोसिएशन के सचिव सह आयोजन समिति के अध्‍यक्ष संजय कुमार ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर कलश यात्रा को रवाना किया. इस मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान बैजनाथ प्रसाद उर्फ गुडूस सप्‍तनीक मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्‍चारण मुख्‍य पुरोहित संतोष मिश्रा ने किया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मुख्‍य पथ व थाना चौक होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. इसके बाद यहां कलशों में नदी का पवित्र जल वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच शुरू किया गया. इसके बाद कलश यात्रा मुख्‍य पथ होते हुए लघु सिंचाई विभाग (माइनर) परिसर स्थित सोमेश्‍वर साई मंदिर पहुंचा. यहां  कलशों की स्‍थापना कर वेदी पूजन किया गया. कलश यात्रा में  गुप्तेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र शौडिक, संतोष प्रसाद, मनीष कुमार, रितेश कुमार, विजय प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे.

कल होगा नगर भ्रमण व शोभा यात्रा 

आयोजन के दूूूूसरे दिन श्री राधा कृृृृष्‍ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी. इसमें आकर्षक झांकी और बाहर से आये कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्‍तुत किया जायेगा. अध्‍यक्ष संजय कुमार व मंदिर समिति के रितेश कुमार शौंडिक उर्फ निक्‍कू ने इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!